Site icon First Bharatiya

दूल्हे को जयमाल के मंच पर लड़की ने जड़ा जोरदार थप्पड़, बिहार के वैशाली में शादी से पहले जमकर बवाल

AddText 06 05 09.43.53

एक लड़की से प्रेम और दूसरी से शादी रचाने के लिए पहुंचना युवक को महंगा पड़ गया। कथित प्रेमिका ने युवक की बरात में जयमाला स्टेज पर पहुंचकर ना सिर्फ हंगामा मचाया बल्कि युवक को तमाचा जड़ते हुए विवाह रुकवा दिया। इसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने लड़के समेत उसके स्वजनों को बंधक बना लिया है। वह तिलक-दहेज की रकम के साथ ही शादी में हुए सारे खर्च वापस देने पर ही सभी को छोड़ने की बात करने लगे। इस बीच गांव में दोनों पक्षों से गणमान्य लोगों का सुलह-समझौते का प्रयास जारी है।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

घटना महुआ थाने के कुतुबपुर डुमरी गांव की है। यहां भगवानपुर बाजार के हरिहर प्रसाद गुप्ता अपने बेटे निकेत कुमार की बरात लेकर पहुंचे थे। बरात लगने के बाद युवक जब जयमाला स्टेज पर पहुंचा और रस्म शुरू हुई उसी समय दूसरी लड़की स्टेज पर चढ़कर लड़के को ताबड़-तोड़ कई तमाचे जड़ते हुए भारी हंगामा शुरू कर दिया।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

अचानक यह घटना देख बराती और सराती पक्ष के लोग आश्चर्य चकित रह गए। जयमाला स्टेज से ही लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए लोगों को बताया कि इस लड़के से चार वर्ष पूर्व ही मेरी शादी हो चुकी है। अब यह मुझसे दगा कर दूसरी शादी रचाने पहुंचा है।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

पैर के नीचे से खिसक गई जमीन
युवती की यह बात सुनकर वधु पक्ष लोगों के पैर के नीचे से जमीन खिसकने लगी। इसके साथ ही यहां खुशी के माहौल में अफरा-तफरी मच गया। घटना के बौखलाए वधु पक्ष के लोगों ने रस्म रोककर लड़के एवं उसके स्वजनों को बंधक बना लिया है। वह सारे पैसे लौटाने की बात कर रहे हैं। वहीं लड़के के स्वजन पैसे की जुगाड़ करने में लगे है। बताते हैं कि मंगलवार की शाम तक दूल्हा और उसके स्वजन रानीपोखर डुमरी में ही बंधक बने हुए हैं।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

सुलह-समझौते का प्रयास जारी

इस बीच दोनों पक्षों से गणमान्य लोगों का सुलह-समझौते का प्रयास जारी है। शादी में जयमाला स्टेज पर कथित प्रेमिका के पहुंचने और दूल्हे को तमाचा जड़ते हुए शादी रुकवाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अपने-अपने हिसाब से अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

Exit mobile version