Site icon First Bharatiya

Bihar Live News – Weather Updates: केरल में मॉनसून आज दस्तक देने को तैयार, बिहार-दिल्ली में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

AddText 06 03 07.25.24

केरल में आज मॉनसून दस्तक दे सकता है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में बारिश होने की स्थितियां बननी शुरू हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि केरल में स्थानिक वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। मॉनसून यहां सामान्य समय से दो दिन की देरी से पहुंच रहा है।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि उपग्रह से हासिल तस्वीरों के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। राज्य में स्थानिक वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है। दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। आईएमडी ने कहा, केरल में अगले 24 घंटे में बारिश के और बढ़ने से मानसून के अधिक अनुकूल माहौल होने का पूर्वानुमान है।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

बिहार के 17 जिलों में बारिश के आसार
राजधानी पटना सहित बिहार के 17 जिलों में गुरुवार को एक-दो जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगहों हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-मध्य बिहार में अगले 24 घंटों में आंधी-पानी के आसार हैं। 

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….
Exit mobile version