Site icon First Bharatiya

पटना के पारस हॉस्पिटल में कोरोना मरीज के साथ हुआ गैंगरेप, बेटी ने फेसबुक पर डाला वीडियो

पारस हॉस्पिटल पटना में एक कोरोना मरीज के साथ तीन हॉस्पिटल कर्मियों ने गैंगरेप किया है। इंसानियत के इन हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी हो। जी सभी अस्पतालों में महिला मरीज एवं अटेंडेंट की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करें। यह नाकाबिले बर्दाश्त है…

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

पटना के एक बड़े  निजी अस्पताल के आईसीयू में कोरोना से जंग लड़ रही महिला के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जाता है कि अस्पताल के तीन से पांच कर्मचारियों ने ही महिला से रेप किया है। पीड़ित महिला के बयान का वीडियो बनाकर बेटी ने फेसबुक पर डाला तो खलबली मच गई।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

पुलिस ने अभी वारदात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि जांच जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को बेबुनियाद और झूठा बताया है। 

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

पटना के पारस हॉस्पिटल में कथित तौर पर यह वारदात हुई है। कोरोना संक्रमित महिला कई दिनों से यहां भर्ती है। गंभीर हालत में उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

आरोप है कि महिला से अस्पताल के ही कर्मचारियों ने रेप किया। आईसीयू में महिला से मिलने पहुंची बेटी को मां ने जब लड़खड़ाती जबान में आपबीती सुनाई तो उसके होश उड़ गए। बेटी ने तत्काल अपना मोबाइल निकाला और मां की बातों का वीडियो भी बनाया।  

महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही अस्पताल प्रबंधन से लेकर प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

 शास्त्रीनगर थानेदार ने कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस गैंगरेप होने की पुष्टि नहीं कर रही। छानबीन की जा रही है। जांच टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Exit mobile version