Site icon First Bharatiya

अपने पति विराट संग इस आलीशान घर में रहती हैं अनुष्का शर्मा, देखें घर की अंदर की पूरी तस्वीरें…

1620954958436 01

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं। बिना किसी गॉडफादर के अनुष्का शर्मा ने ना सिर्फ बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई बल्कि दर्शकों का दिल जीतने में भी पूरी तरह से कामयाब रही।

Also read: भागलपुर से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए सफ़र करना हुआ आसान जान लीजिये समय-सारणी और टाइम टेबल…

इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी, एक सफल निर्माता और लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 33 साल की हो चुकी हैं। तो चलिए इस मौके पर आज हम आपको विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के आलीशान घर की झलक दिखाते हैं जहां दोनो बेहद लक्सरियस लाइफ जीते हैं।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

मुम्बई के वर्ली में “ओमकार 1973” नाम के अपार्टमेंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आशियाना है। साल 2017 में अपनी शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट हुए थे जो कि 35वें फ्लोर पर है। आपको बता दें कि दोनों के इस घर की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये है।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

बात करें अगर विरुष्का के घर के अंदर के इंटीरियर्स की तो अनुष्का के घर की बालकनी बेहद खूबसूरत है जहां बैठ अक्सर वह अपनी तस्वीरें लोगों के बीच साझा करती रहती हैं। उनके इस बालकनी से सनसेट का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है जिसकी तस्वीरें पति विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

ये तो सब जानते हैं कि अनुष्का शर्मा को प्रकृति और जानवरों से बहुत प्यार है। उनका इन चीजों के साथ लगाव किसी से छुपा नही है। तभी तो उन्होंने अपने बालकनी में भी ढ़ेर सारे पेड़ पौधे लगा रखे है जिसकी देखभाल अनुष्का खुद ही करती हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपने एक पौधे की तस्वीर साझा कर बताया था कि यह उनके दोस्त हैं।

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने अपने घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया है और जो भी उनके घर आता है वह वहां की खूबसूरती का कायल हो जाता है। आपको बातादें कि विरुष्का के इस घर में हर तरह की सुख सुविधाएं है।

बात करें अगर ओवरऑल लुक की तो विरुष्का के घर में चार बेडरूम, प्राइवेट टेरेस, गार्डन एरिया और एक छोटा सा जिम है। वही घर के लिविंग रूम में एक बड़ा सा टीवी है। बतादें की अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने घर के अंदर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Exit mobile version