Site icon First Bharatiya

Ramayan एक बार फिर देखने का मौका, जल्द आएगी टीवी पर

1620446957773

नई दिल्ली, जेएनएनl रामानंद सागर की लोकप्रिय गाथा रामायण एक बार फिर टेलीविजन पर आने वाली हैl रामायण को 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था और पिछले लॉकडाउन में इसे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया गया थाl तब इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थेl रामायण गाथा के कलाकार पूरे भारत में लोकप्रिय हैl

Also read: सोमवार की सुबह सोने की कीमत में हुई बड़ी गिरावट जान लीजिये आपके क्षेत्र में क्या है ताजा भाव पूरी खबर…

इसमें अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई हैl वहीं अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थीl लोग आज भी इस गाथा को देखना पसंद करते हैंl

Also read: बड़ी खबर : Muzaffarpur से Anand Vihar के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट टिकट लेने से पहले…

रामायण अब इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर आएगीl रामायण प्रभु श्रीराम की जीवनी से प्रेरित हैl इसे कई एपिसोड में बनाया गया थाl हालांकि 2020 में इसे कुछ छोटा किया थाl इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हैl

Also read: खुशखबरी : बिहार में एका-एक इतना रुपया सस्ता हुआ डीजल और पेट्रोल जानिये क्या है ताजा कीमत

अब इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलर्स चैनल ने एक बार फिर रामायण को टीवी पर लाने का निर्णय लिया हैl अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया आज भी काफी लोकप्रिय हैं और वह लोगों के मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़े हुए हैंl

Also read: Good News : बिहार में इस तिथि को इस जिले में दस्तक देने जा रही है मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जानिये…

अरुण गोविल ने कई शो में काम किया हैl वहीं दीपिका चिखलिया ने कुछ फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई हैl तीनों ने रामायण की विशेषता भी बताई थीl साथ में इससे कुछ बहुत कुछ सीखने की भी बात कही थीl

रामायण रामानंद सागर ने बहुत ही विस्तार से बनाई हैl इसके हर एक पात्र को सजीव करने का प्रयास किया गया हैl इसके चलते यह सभी को बहुत पसंद आती हैl

1987 के समय में यह शो इतना पसंद किया जाता था कि जब यह प्रसारित किया जाता था, तब रोड पर अघोषित कर्फ्यू लग जाता था और सभी लोग बड़े चाव से इसे देखा करते थेl रामायण के चलते लोगों में काफी संस्कार भी विकसित हुए थेl

रामायण के तीनों कलाकार आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हैंl उनकी पोस्ट वायरल होती हैंl वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं।

Exit mobile version