Site icon First Bharatiya

यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव तैरते मिलने पर मचा हड़कंप

AddText 05 07 11.47.36 1

यूपी के हमीरपुर जिले में यमुना की जल धारा में एक साथ दर्जनों लाशें तैरते देख पूरे जिले में हड़कंप मच गया। नदी में दर्जनों शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नदी में दर्जनों शव तैर रहे है। यह वो शव है, जिन्हें कानपुर और हमीरपुर जिलों के गाववालों ने जल प्रवाह किया गया है।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

यूपी के हमीरपुर जिले में यमुना की जल धारा में एक साथ दर्जनों लाशें तैरते देख पूरे जिले में हड़कंप मच गया। नदी में दर्जनों शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नदी में दर्जनों शव तैर रहे है। यह वो शव है, जिन्हें कानपुर और हमीरपुर जिलों के गाववालों ने जल प्रवाह किया गया है।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

शवों की हकीकत जानने के लिए हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कानपुर और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में लोगों की मृत्यु हो रही है। इन सभी शवों को ग्रामीणों द्वारा जल प्रवाहित किया गया है।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

हमीरपुर जिले में बहने वाली यमुना नदी का उत्तरी किनारा कानपुर में लगता है और दक्षिणी किनारा हमीरपुर में लगता है यानि यमुना नदी कानपुर और हमीरपुर जिलों की सीमा रेखा के रूप में बहती है। यमुना नदी को कानपुर और हमीरपुर जिले के लोग मोक्ष दाहिनी कालिंदी के रूप में मानते है और मत्यु होने पर इसी यमुना में जल प्रवाहित किये जाने की पुरानी परंपरा है।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

यमुना नदी में इक्का-दुक्का शव तो हमेशा देखे जाते रहे हैं, लेकिन कोरोना काल में इस नदी में शवों की बाढ़ आ गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में कितनी बड़ी तादाद में लोगों की मौत हो रही है। कोरोना के डर से ग्रामीण शवों का अग्निदाह करने के बजाए यमुना नदी में प्रवाहित कर रहे है, इसी वजह से यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव तैरते नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version