Site icon First Bharatiya

त्रिपुरा: पद से हटाए गये DM शैलेश यादव, शादी में शामिल लोगों से की थी बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

AddText 05 03 09.57.24

त्रिपुरा के डीएम शैलेश यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है। त्रिपुरा के कानून मंत्री रतन लाल नाथ के मुताबिक जांच निष्पक्ष हो सके इसे लेकर डीएम शैलेश यादव ने खुद मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पदमुक्त करने की मांग रखी थी। 

Also read: भागलपुर से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए सफ़र करना हुआ आसान जान लीजिये समय-सारणी और टाइम टेबल…

पिछले हफ्ते डीएम शैलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें शादी समारोह में आए लोगों से वे धक्कामुक्की करते नजर आए थे। इस दौरान डीएम ने बुजुर्ग पुजारी को भी पीटा था।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

वर-वधू पक्ष के लोगों ने शादी की मंजूरी ली थी लेकिन डीएम ने शादी रुकवा दी और कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार की। मामला यही नहीं रुका डीएम शैलेश यादव शादी में शामिल हुए कई लोगों को थाने भी ले गये।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

त्रिपुरा डीएम के इस व्यवहार की तीखी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने डीएम के इस कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया। कई विधायकों ने भी डीएम शैलेश यादव पर एक्शन की मांग की थी। त्रिपुरा के कानून मंत्री रतन लाल नाथ के मुताबिक डीएम ने खुद मुख्य सचिव को चिट्ठी भेजकर पदमुक्त करने की मांग रखी थी ताकि जांच निष्पक्ष हो सके।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

Exit mobile version