Site icon First Bharatiya

अच्छी खबर : बिहारवासियो के लिए सौग़ात, इन दो शानदार फ़ोरलेन सड़क के लिए 2988 करोड़ रुपए की मंज़ूरी

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb258 1

बिहारवासियो के लिए अच्छी खबर, बिहार में नेशनल हाईवे के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ी राशि की स्वीकृति दे दी है। आपको जानकर ख़ुशी होगी की इस नए वित्तीय वर्ष के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से 2988 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

Also read: Bihar Weather Report : बिहार में होने वाली है मुसलाधार बारिश लोगों को मिलने वाली है गर्मी से छुटकारा!

उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यूपी को 12489 करोड़ के वार्षिक कार्ययोजना की स्वीकृति दी गयी है। बंगाल के लिए 1601 करोड़ राशि दी गयी है। झारखंड के लिए 3460 करोड़ राशि, तो सबसे अधिक महाराष्ट्र के लिए 23027 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गयी है। एनएच की वार्षिक कार्ययोजना के लिए मिलने वाली सबसे अधिक राशि में महाराष्ट्र सबसे उपर स्थित है।

बिहार से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को 11000 करोड़ रुपए की कार्ययोजना के लिए राशि की माँग की गयी थी, जिसमें पहली खेप में मंत्रालय द्वारा 3000 करोड़ रुपए जारी की गयी थी। फिर से अब 2988 करोड़ रपाए की स्वीकृति दी गयी है। पिछले वित्तीय वर्ष से यह राशि 1000 करोड़ रुपए अधिक की स्वीकृति मिली है।

इसके अलावा इस स्वीकृत राशि से रामजनकी पथ परियोजना के तहत निर्मित पथ जो उत्तर प्रदेश के सीमा से बिहार के सीवन ज़िले को मिलाती है। इस सड़क की कुल लम्बाई 36 KM है इस सड़क के बन जाने से बिहार के सीवन ज़िले से से उत्तर प्रदेश सड़क मार्ग अत्यंत सुगम हो जाएगा।

Exit mobile version