Site icon First Bharatiya

इस तरीका से आसानी से पता लगा सकते है की सरसों के तेल असली है या मिलावटी…

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 31

सरसों तेल : बाजार में बिकने वाली लगभग सभी चीजें मिलावटी होती हैं। अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोग खाद्य पदार्थों में भी मिलावट करने से बाज नहीं आते। मिर्च मसाले हों या फिर डेयरी प्रोडक्ट, दाल और तेल आदि लगभग हर चीजों में मिलावट की जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थ असली हैं या फिर मिलावटी इनकी पहचान कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

Also read: बिहार में बनकर तैयार हुआ एक और फ्लाइट रेस्टोरेंट लोगों को मिलेंगे फ्लाइट वाला फील, जाने कहाँ हुआ है चालू

सरसों के तेल का हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। सरसों के तेल का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सरसों का तेल जितना शुद्ध होता है, उतना ही वह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन मिलावटी सरसों का तेल स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Also read: सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर होते हुए यहाँ तक जायेगी ट्रेन बिहार से खुलने वाली 5 स्पेशल ट्रेन, जानिये टाइम टेबल के साथ रूट

माई गवर्नमेंट इंडिया की ओर से घर पर तेल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कुछ  सुझाव साझा किए गए हैं। इससे खाना पकाने के तेल की शुद्धता की जांच करना मुश्किल नहीं होगा। 2007 में जर्नल ऑफ एंटीऑक्सिडेंट्स एंड रेडॉक्स सिग्नलिंग में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार सरसों के तेल में मिलावट के लिए आर्गेमोन तेल का इस्‍तेमाल होने से ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है। 

Also read: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी : बिहार में बना शानदार राज्य से सबसे बड़ा मॉल, इसमें लोगों को मिलेगी पीवीआर की सुविधा सहित ये चीजें,जाने…

ऐसे करें असली नकली का पहचान :

घर में रखे सरसों के तेल की जांच आप साइंटिफिक तरीके से भी कर सकते हैं। इसके लिए टेस्ट ट्यूब में सरसों के तेल की कुछ बूंदें डाल लें। फिर इसमें नाइट्रिक एसिड की बूंदें ड्रॉपर के जरिए डालें। अब इस मिश्रण को थोड़ा-सा हिलाएं और 2-3 मिनट के लिए गर्म कर लें। अगर तेल का रंग लाल हो जाए तो समझ जाइये की वह मिलावटी है।

Also read: बिहार को मिला 2 नए वन्दे भारत की सौगात जान लीजिये क्या होगी रूट, पटना से लखनऊ का ट्रायल कम्प्लीट!

रंग से भी कर सकते है पहचान :-

सरसों का तेल गहरे रंग का और काफी गाढ़ा होता है। लेकिन आपने जो तेल खरीदा है, अगर उसका रंग हल्का पीला है तो उसमें मिलावट की संभावना हो सकती है।

Exit mobile version