Site icon First Bharatiya

छठ हुआ समाप्त अब प्रदेश जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी नहीं मिल रही टिकट

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 54

जैसे छठ आते ही लोग देश के कोने-कोने से अपने घर आते है | वैसे ही छठ महापर्व समाप्त होते ही तत्काल रेल टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। छठ पर्व खत्म होते ही लोग अपने अपने कामो पर वापसी के लिए सोचने लगते है | लेकिन यात्रिओ को आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों के समक्ष एक मात्र तत्काल टिकट का सहारा भी आसान नहीं रह गया है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है, जो यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अपर्याप्त है।

Also read: बिहार में तपती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज होगी मुसलाधार बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिये…

बता दे की महानगरों में काम करने वाले दरभंगा के हजारों की संख्या में लोग छठ पर घर आए हैं। अब छठ समाप्त होते ही काम पर लौटने की चिंता सताने लगी है। जिन लोगों ने पहले से आरक्षित टिकट कराया हैं, उन्हें राहत है। जिन यात्रियों ने कन्फर्म टिकट नहीं लिया है, उनके समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। खासकर परिवार के साथ लौटने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Also read: बिहार के इन 13 जिला में आंधी तूफ़ान के साथ होने वाली है मुसलाधार बारिश मौसम विभाग ने कारी किया येलो अलर्ट!

जानकारी के अनुसार जयनगर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई और जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल गाड़ी में तीन दिसंबर तक सीटें फुल है। ऐसे में परदेस जाने वाले यात्रियों के पास तत्काल ही एक दिख रहा है।

Exit mobile version