प्रियंका चोपड़ा के घर भक्तिमय हुआ माहौल, महाशिवरात्रि पर पति निक जोनस के साथ की पूजा

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रह रही हों लेकिन वह पूरी तरह अपनीभारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई हैं।

प्रियंका ने अपने घर पर पति निक जोनस के साथ शिवरात्रि पर पूजा की। माता-पिता बनने के बाद कपल का पहला शिवरात्रि है।

प्रियंका लॉस एंजलिस में रह रही हैं। उन्होंने अपने घर पर विधिवत पूजा अर्चना की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की।

प्रियंका ने हल्के गुलाबी रंग का दुपट्टा सिर पर ले रखा है जिस पर फ्लोरल प्रिंट किया गया है। निक भी इंडियन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। 

प्रियंका और निक बीते 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

 आपको बता दे कि  है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी।