विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधे ग्लेन मैक्सवेल, तमिल रीति रिवाज से की शादी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ तमिल रीति रिवाज से शादी कर ली है।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले मैक्सवेल 2017 से ही विनी रमन को डेट कर रहे थे।

दोनों ने शादी ईसाई धर्म के अनुसार पहले ही शादी कर ली थी लेकिन इस बार तमिल रीति रिवाज के हिसाब से शादी की है।

उन्होंने हाल में इंस्टाग्राम अकाउंट से हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की थी,

 जिसमें विनी हरे एवं नारंगी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं जबकि मैक्सवेल एथनिक कुर्ता में नजर आ रहे थे।

विनी रमन भारतीय मूल की हैं इसलिए दोनों ने ये तय किया था कि वे दोनों परिवारों का सम्मान रखने के लिए दोनों के रिवाजों से शादी करेंगे।

 ऑस्ट्रेलियाई अंदाज में शादी करने के बाद अब दोनों ने भारतीय रिवाजों से भी शादी की है।