बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इस साल जमकर होली खेली।
सरोगेसी से माता-पिता बनने के बाद प्रियंका-निक की यह पहली होली थी।
शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए।
निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स शेयर की हैं जिनमें आप उन्हें यारों के साथ होली का मजा लेते देख सकते हैं।
दोनों ने एक दूसरे को किस करते हुए भी अपनी एक फोटो शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उस वक्त में जब पूरी दुनिया डरा हुआ महसूस कर रही है,
बता दें कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ वो सभी भारतीय त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं जिनका भारत में बहुत ज्यादा महत्व है।
इससे पहले उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते भी देखा जा चुका है।