Site icon First Bharatiya

गुस्से से आग ववुला हुयी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बोली UP-Bihar से हू इंग्लिश नहीं आती हमें…

op

भोजपुरी के लोगो के पसंदीदा एक्टर अक्षरा सिंह हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस ओट में लड़ते हुयी दिखाई दी है |इसमें एक्टर अपनी आत्मसम्मान के लिए लड़ते हुए दिखाई दे रही है |

वायरल वीडियो में अक्षरा सिंह गुस्‍से से लाल दिख रहीं हैं। नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल व राकेश बापट उन्‍हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अक्षरा हैं कि मानती ही नहीं। गुस्से में वे किसी की सुनने को तैयार नहीं दिख रहीं हैं। गुस्से से कांपते हुए वे सबों को उनसे दूर चले जाने को कहतीं हैं। बताती हैं कि उनका बीपी बढ़ रहा है।

अक्षरा सिंह कहतीं हैं कि वे यूपी-बिहार से हैं तो क्या हुआ? उनको इंग्लिश नहीं आती, उनके घर नौकर नहीं हैं, लेकिन माता-पिता ने संस्कार सिखाए हैं। नेहा भसीन किसी तरह उन्हें शांत करने की कोशिश करतीं हैं, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।

दरअसल, शो में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल को किचन की जिम्मेदार मिली है। वहां डायट से जुड़ी बात पर शमिता और अक्षरा से झगड़ा हो गया। शो में अक्षरा ने शमिता के अंग्रेजी बोलने पर भी झाड़ लगा दी। 

बिग बॉस में एंट्री के ठीक पहले अक्षरा सिंह ने को-स्‍टार पवन सिंह से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बातें की। उन्होंने इसे दुखद अनुभव बताया। साल 2019 में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं थीं। तब अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी।

Exit mobile version