Site icon First Bharatiya

बचपन का प्यार वाला गाना youtube पर अपलोड होते ही मचा रहा है धमाल फेमस हुआ छोटा बच्चा सहदेव

1

मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिदरो के साथ बनाए गए म्यूजिक वीडियो ‘ बचपन का प्यार ‘ को आज रिलीज कर दिया है। रैपर बादशाह ने बुधवार की सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर अपने ऑफिशियली यूट्यूब अकाउंट से इस वीडियो को अपलोड किया है।

वीडियो रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही 36 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। म्यूजिक वीडियो में सहदेव और बादशाह के साथ आस्था गिल और रीको भी नजर आ रहे हैं। ओर्यः गाना काफी जादा वायरल हो रहा है यहाँ तक की youtube पर ये गाना ट्रेंडिंग पर भी १ नो पर है |

वहीं सहदेव की लिपसिंग के साथ उसके एक्सप्रेशन को फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। करीब तीन मिनट के इस वीडियो एल्बम में सहदेव दिदरो पूरी तरह से टिप-टॉप लुक में नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो की शुरुआत सहदेव की वॉक से होती है और बैकग्राउंड में बादशाह सहित अन्य सिंगर और एक्टर भी दिख रहे हैं।

इस वीडियो में सहदेव चाइल्ड एक्ट्रेस को एक चॉकलेट देकर प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बचपन में मिलने के बाद फिर दोनों अलग हो जाते हैं। लेकिन जवानी में एक्ट्रेस को सहदेव की याद आती है। जिस तरह से गाने के बोल हैं “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” उसी की तरह गाने की थीम भी बचपन से लेकर जवानी तक का है। आईये दिखाते है हम आपको वो विडियो :-

Exit mobile version