1628221746716

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर इन दिनों शुर्खियों में है। ये चर्चा बॉलीवुड गलियारों में चल रहा है कि अब सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद सलमान खान की रिश्तेदार बन सकती हैं।

बता दें की सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। सोनाक्षी सिन्हा दबंग फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आईं थी। दबंग फिल्म की सफलता के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड में सफल हो गई।

मगर क्या वजह हैं की लोग सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के रिश्तेदार होने की चर्चा कर रहे हैं। क्या है इसके पीछे की वजह, आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान न जाने कितने लोगों को बॉलीवुड में ला चुके हैं। अभिनेत्रियों की बात करें तो इनमें कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नांडीज समेत कई अन्य अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल है।

अगर हम सोनाक्षी सिन्हा के बात करें तो दबंग फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा से पहले सलमान खान के चहेते दोस्त गोविंदा चाहते थे की उनकी बेटी नर्मदा इस फिल्म में काम करे। लेकिन तब तक सलमान खान ने शत्रुघ्न सिन्हा से वादा कर लिया था कि वह उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म में लेंगे। इस बात के खबर लगते ही गोविंदा ने सलमान खान से बात करना बंद कर दिया था।

जी हाँ, अब सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की रिश्तेदार बनने जा रही है। आप सोच रहे होंगे कि सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के रिश्तेदार कैसे बन सकती है। क्योंकि सलमान खान के घर में सभी शादीशुदा हैं केवल सलमान खान ही कुंवारे हैं।

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा जिन्हें डेट कर रही हैं उनका नाम बंटी सचदेवा है। बंटी सचदेवा रिश्ते में सलमान खान के भाई सोहेल खान के सगे साले हैं। यदि सोनाक्षी सिन्हा बंटी सचदेवा से शादी करती है तो सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के घर ही आएगी। यही वजह है कि अब सोनाक्षी सलमान की रिश्तेदार बन सकती है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...