Site icon First Bharatiya

फिल्मों की दुनिया में आने से पहले ऐसी लगती थीं शिल्पा शेट्टी, सुन्दर दिखने के लिए करवाई थी ये काम…

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 1 2

बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी खूबसूरत आदाओं और अपने फैशन स्टाइल को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। यह देश के अलावा विदेशों में भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी का नाम आता है। इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के मामले को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

वैसे यह पहली बार नहीं है कि शिल्पा शेट्टी सुर्खियां बटोर रही हैं, इससे पहले भी अभिनेत्री का नाम सुर्खियों में आ चुका है और कई बार शिल्पा कई मुद्दों पर खुलकर बात भी कर चुकी हैं। जैसे की हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शिल्पा शेट्टी का भी नाम शुमार है.

परंतु उन्होंने अपने लुक को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की सहायता ली थी। अगर आप शिल्पा शेट्टी की पुरानी तस्वीरें देखेंगे तो आप उनको पहचान नहीं पाएंगे। पहले शिल्पा शेट्टी का लुक बिल्कुल अलग था। वैसे बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई परंतु वह यह बात मानने से इंकार कर देती हैं लेकिन शिल्पा शेट्टी ने इस पर खुलकर सच बताया था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी नाक की दो बार सर्जरी करवाई थी और उन्होंने अपने रंग को गोरा करने के लिए भी सर्जरी का सहारा लिया था लेकिन कभी भी अभिनेत्री ने इस बात को छुपाया नहीं बल्कि उन्होंने खुलेआम ये बात मानी है। शिल्पा शेट्टी ने इस पर बात करते हुए कहा था कि “हां मैंने ऐसा किया है, इसमें ऐसी बड़ी बात क्या है?” सर्जरी के बाद शिल्पा के चेहरे पर जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है।

बताते चलें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में “हंगामा 2” फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी परंतु उनकी यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। शिल्पा शेट्टी “सुपर डांसर 4” की भी जज रही थीं परंतु पिछले काफी समय से वह शूटिंग पर भी नहीं जा रही हैं।

Exit mobile version