ऐसा कहा जाता है कि प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। प्यार में इंसान ऊंच-नीच, जात-पात बिल्कुल भी नहीं देखता है। अगर किसी को प्यार हो जाता है तो वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसी बहुत सी खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं परंतु आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसी कहानी बताने वाले हैं जिसमें विदेश की लड़की भारत घूमने आई और उसने यही पर भारतीय लड़के से शादी करके हमेशा के लिए भारत की होकर रह गई।

दरअसल, हम आपको जिस प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं, उसमें फ्रांस के पेरिस शहर की रहने वाली एक लड़की भारत घूमने आई थी और उसको यहां पर एक टूरिस्ट गाइड से प्यार हो गया। बाद में वह विदेशी लड़की फ्रांस छोड़कर भारत में आकर बस गई। अब वह एक भारतीय महिला की तरह अपने घर परिवार को बेहतर तरीके से संभाल रही है। वह अपने परिवार का पूरा ध्यान रखती है।

आपको बता दें कि फ्रांस के पेरिस शहर की रहने वाली एक लड़की जिसका नाम मारी है वह भारत घूमने आई थी। 33 वर्षीय मारी ने भारत घूमने के लिए एक गाइड किया था और भारत घूमने के दौरान ही उसे अपने गाइड से प्यार हो गया।

मारी आज भी टूटी-फूटी हिंदी बोलती है लेकिन वह पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में सरोबर हो गई है। मारी ज्यादातर सलवार सूट और साड़ी पहनती है। आपको बता दें कि मारी के पिता डॉक्टर हैं। जबकि उनकी मां एक टीचर हैं। वहीं मारी भी एक टीचर है। जब वह धीरज के साथ रहने लगी तो वह धीरे-धीरे हिंदी में बात करना सीख गई। मारी अभी भी टीचिंग करती हैं और वह ऑनलाइन ही फ्रांस के कई बच्चों को पढ़ा रही हैं।

आपको बता दें कि जब उन्होंने मांडू में अपना खुद का घर बनवाया तो उस दौरान वह मिस्त्री का काम खुद ही कर रही थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मारी को अपने घर का सारा काम खुद करना अच्छा लगता है। मारी और धीरज की शादी के सात साल हो चुके हैं और वह पूरी तरह से भारतीय रंग में ढल चुकी हैं.

मारी अपने घर वालों के लिए खुद ही खाना पकाती हैं। मारी का ऐसा कहना है कि वह भारतीय परंपरा के मुताबिक ही त्यौहारों में साड़ी पहनती हैं जो उनको बहुत पसंद है। आपको बता दें कि मारी को भारत में रहना बहुत अच्छा लगने लगा है और वह फ्रांस भी बहुत कम ही जाती हैं। मारी अपने पति, बच्चों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...