1

बॉलीवुड की जानी माने डांसर व अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर ही अपने खुबसूरत और हॉट लुक्स की वजह से सुर्ख़ियों में  छाई रहती है और वही नोरा अपने दिलकश अंदाज में हमेशा ही लोगो का दिल जितने में कामयाब हो जाती है लेकिन इस बार नोरा फतेही बिल्कुल ही डिफरेंट लुक में मीडिया के सामने आई और अपने इसी लेटेस्ट लुक की वजह से नोरा फतेही इन दिनों काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई है और सोशल मीडिया पर हर तरफ बस नोरा ही नोरा छाई हुई है |

दरअसल नोरा फतेही  नहीं  हाल ही में डांस रियलिटी शो के सेट पर  “देवदास”  की चंद्रमुखी बनकर  पहुंची थी और नोरा के इस खुबसूरत  लुक को देखने के बाद    लोगों की सांसे थम सी गई और हमेशा ही मॉडर्न आउटफिट में नजर आने वाली नोरा फतेही को इस खूबसूरत ट्रेडिशनल अवतार में देखने के बाद फैंस काफी खुश हुए और वही  नोरा फतेही  के इस  ट्रेडिशनल  बंगाली लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है|

225636450 340164524420228 9033571727828540330 n 1 1

बता दे फिल्म देवदास के पॉपुलर सॉन्ग “डोला रे डोला” लुक में तैयार होकर नोरा फतेही बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित को सम्मान देने का फैसला किया है और इन तस्वीरों में नोरा फतेही  ऑफ व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली  साड़ी बंगाली स्टाइल में पहने हुए नजर आ रही है और वही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए  नोरा फतेही ने मांग टीका, गले में हेवी नेकलेस,  और अपने कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स  पहनी हुई  नजर आई और इन दिनों  नोरा फतेही का यह ट्रेडिशनल बंगाली लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाया हुआ है और  इन तस्वीरों पर  नोरा फतेही के फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं|

nora fatehi 2 jpg

गौरतलब है कि नोरा फतेही माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन है और जब नोरा एक डांस रियलिटी शो के दौरान पहली बार माधुरी दीक्षित लेने से मिली थी तब नोरा फतेही ने माधुरी से मिलने का अपना जबरदस्त अनुभव अपने यूट्यूब ब्लॉग पर शेयर किया था और साथ ही माधुरी दीक्षित के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए नोरा फतेही ने यह कहा था कि वो माधुरी दीक्षित की बायोपिक में अभिनय करने की काफी ज्यादा इच्छा रखती है|

222597677 202341705166221 1363015370694799085 n 2

बता दे नोरा फतेही डांस रियलिटी शो के सूट के सिलसिले में इस इंडियन अटायर में नजर आई  और उन्हें फिल्मीस्तान स्टूडियो में सपोर्ट किया गया था|  वही नोरा फतेही के इस चंद्रमुखी  वाले लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा था कि,” देवदास वाला लुक”, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा था कि,” कभी नहीं सोचा था कि नोरा फतेही को इस लुक में देखेंगे, एकदम किलिंग लुक  है”| वही एक और अन्य यूजर ने यह लिखा है कि,”  कौन कहता है कि सुंदरता छोटे कपड़ों  में  नजर आती है, नोरा फतेही   इस तस्वीर में कितनी खूबसूरत नजर आ रही हैं”|

hot devdas vibes nora fatehi looks elegant in a sexy saree fans love it 1

बता दे नोरा फतेही अक्सर ही अपने लुक और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं और वही बात करें नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की तो  नोरा  फिल्म भुज और सत्यमेव जयते 2  में  जल्द ही नजर आने वाली हैं इसके अलावा नोरा फतेही  टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं|

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...