Site icon First Bharatiya

आखिर क्यों एक के बाद एक अपनी प्रॉपर्टी बेच रही हैं प्रियंका चोपड़ा? सामने आई ये बड़ी वजह…

po

जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी कारण से अक्सर चर्चा में छाई रहती है बाॅलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका का जलवा पूरी दुनिया में चलता है. हालाँकि प्रियंका निक के साथ शादी रचा के अमेरिका चली गई है मगर अभी भी बॉलीवुड में उनका क्रेज़ कम नहीं हुआ है दरअसल माडलिंग से अपने करियर को शुरू करने वाली प्रियंका ने अपने फ़िल्मी जीवन में कई सुपर हिट फिल्मे बनाई है ! जिनमे से ‘दोस्ताना’, ‘ऐतराज़’, ‘कृष’ आदि उनकी मुख्य फिल्में हैं.

वहीं एक्टिंग से प्रियंका ने काफी नाम और शोहरत पाई है. उनकी फैन फॉलोविंग भी लाखों में है. वह ना केवल एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि एक शानदार मॉडल भी हैं. उनके पास पैसे और शोहरत सब कुछ है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण उनकी कोई मूवी या वेब सीरिज़ नही बल्कि उनके मुंबई वाले घर हैं.

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट को बेचा है. जी हां, मुंबई में उनकी काफी संपत्ति हैं इनमें से उन्होंने दो संपत्ति को बेच दिया है. इसके अलावा उन्होंने मुंबई के वर्सोवा ओशिवारा में सेकंड फ्लोर वाले दफ्तर को 2.11 लाख रुपए में जून महीने से किराए पर दिया है. इस दफ्तर का आकार कम से कम 2040 वर्ग फीट है. उन्होंने वरसोवा अंधेरी में बना राज क्लासिक संपत्ति को कुल 7 करोड़ रूपये में बेच दिया है. इन दोनों की डील्स को प्रियंका चोपड़ा की मां यानी मधु चोपड़ा की है.

दरअसल प्रियंका के यह दोनों घर मुंबई के पॉश इलाके में राज क्लासिक वर्सोवा में थे. जबकि इन्हें 26 मार्च 2021 को बेच दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते साल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कई संपत्ति को बेचा था. वैसे तो यह एक हद तक सही भी है क्योंकि प्रियंका खुद अमेरिका रहती है ऐसे में उनकी यह संपत्ति उनको भारी नुकसान दे रही थी.

हालाँकि कुछ खबरों की माने तो इतना सब बेचने के बाद भी उनके पास मुंबई के जुहू में एक बेहद लग्जरी बंग्ला है. इसी बंगले में उनकी और निक जोनस की इंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी. इसके अलावा गोवा में भी बागा बीच के पास उनका एक आलीशान घर है. दूसरी तरफ मुंबई के पास ओशिवारा में Vastu Precinct नामक उनका एक दफ्तर बना है, जिसको उन्होंने किराए पर दे रखा है. यह किराया कम से कम उन्हें दो लाख के लगभग आता है. मीडिया रिपोर्टस के मुआवजा प्रियंका चोपड़ा फिलहाल निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही है.

Exit mobile version