दिल्ली-मुंबई एक्andzwj;सप्रेस-वे का काम जनवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने राज्य सभा में बताया है कि तमाम बाधाओं के बावजूद दिल्ली-मुंबई के बीच यह प्रोजेक्ट तैयार की गई है.
साल 2020-21 में 36.5 किलोमीटर/दिन की गति से एक्andzwj;सप्रेस-वे का निर्माण किया गया है। गडकरी के अनुसार यह किसी भी नेशनल हाईवे के निर्माण की अब तक की सबसे तेज गति है।
राज्यसभा में गडकरी के बयान के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्andzwj;सप्रेस-वे में 350 किलोमीटर सड़क का बनाई जा चुकी और बाकी की 825 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह एशिया का ऐसा पहला एक्andzwj;सप्रेस-वे होगा जिसमें जानवरों के गुजरने के लिए ओवरपास बनाए जाएंगे।
देश के 2 सबसे बडे शहरों और व्यस्त मार्गों को जोड़ने वाली यह सड़क शहरों के अलावा अन्य राजमार्ग का ट्रैफिक भी कम करेगी। इससे यात्रा का समय भी काफी कम होगा।
यह एक्andzwj;सप्रेस-वे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ने का काम करेगा। यह ग्रीन एक्andzwj;सप्रेस-वे होगा। इसके किनारे पौधारोपण करने के लिए स्andzwj;कूली बच्andzwj;चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।