Site icon First Bharatiya

ननद के पति के साथ फरार हो गई महिला, घरवालों के साथ जाते-जाते किया यह काम…

AddText 03 30 03.07.16

एक महिला ने अपनी ननद के पति से ऐसा चक्कर चलाया की परिवालों के होश उड़ गए। मध्य प्रदेश के भिंड में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने ननदोई के साथ फरार हो गई। अपने अवैध संबंध को बनाये रखने के लिए दोनों ने परिवार वालों की भी फिक्र नहीं की। 

बताया जा रहा है कि जो महिला अपने ननदोई के साथ फरार हुई उसका पिछले कुछ अरसे से अपनी ननद के पति के साथ चक्कर चल रहा था।

ननदोई के प्रेम में पागल महिला ने अपने पति के साथ-साथ बच्चों की भी फिक्र नहीं की। ननदोई के साथ भागने के लिए उसने परिवार के सभी लोगों को बेहोशी की दवा खिला दी। परिवार के 10 लोगों को बेहोश कर दोनों फरार हो गए। 

यह घटना भिंड के सिमर गांव की है। महिला का नाम रेशमा है। बताया जा रहा है कि रेशमा की यह दूसरी शादी है। पुलिस में इस मामले की शिकायत आने के बाद अब रेशमा और उसके ननदोई की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version