Site icon First Bharatiya

इशान किशन ने छक्के से रचा इतिहास, सहवाग और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भी नहीं कर पाए ऐसा

AddText 07 19 09.19.16

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने वनडे करियर का दमदार आगाज किया है। पहले मैच की पहली पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने दमदार छक्का लगाया। इशान को अपने जन्मदिन के दिन पहली बार भारत की तरफ से वनडे मैच में खेलने का मौका मिला। पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इशान ने इतिहास रच दिया।

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में इशान को डेब्यू करने का मौका मिला। 18 जुलाई 1998 को जन्में इस खिलाड़ी ने अपने जन्मदिन के दिन वनडे की कैप हासिल की। भारतीय टीम के पहला झटका 5.3 ओवर में पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। तीसरे नंबर पर इशान को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पहली ही गेंद पर इस युवा ने छक्के के साथ करियर का आगाज किया।

वनडे करियर का शुरुआत करने उतरे इशान ने पहली ही गेंद पर धनंजय को आगे बढ़कर जोरदार छक्का जमाया। ऐसा करने के साथ ही इस युवा ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया। इससे पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर की शुरुआत छक्के के साथ नहीं की थी। टी20 में सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर अपने करियर की शुरुआत भले की थी।

भारत के खिलाफ श्रीलंका की तरफ से पहली बार कप्तानी करने उतरे शनाका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। नीचले क्रम में उतरे चमिका करुणारत्ने ने महज 35 गेंद पर 43 रन की तेज पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 50 ओवर में मेजबान टीम 9 विकेट पर 262 रन बना पाई। 

Exit mobile version