Site icon First Bharatiya

चहल की पत्नी हैं डेंटिस्ट तो जड़ेजा की वाइफ हैं मैकेनिकल इंजीनियर, देखिए कितना पढ़ी हैं भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां

AddText 07 18 08.34.41

क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीतने वाले खिलाड़ी मैदान पर लगातार मेहनत करते हैं। इसके साथ ही जिम में भी खूब पसीना पहाते हैं। इसी की बदौलत कभी आपको उड़ते हुए रविन्द्र जडेजा दिखाई देते हैं तो कभी रोहित का बल्ला अकेले 200 रन बना देता है।

भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ये खिलाड़ी बचपन से ही मेहनत करने लगते हैं और इसी वजह से उनकी पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाती है। अधिकतर भारतीय खिलाड़ी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नियां उतनी ही क्वालिफाइड हैं। यहां हम बता रहे हैं कि किस खिलाड़ी की पत्नी कितना पढ़ी लिखी है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है और अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। हालांकि विराट क्रिकेट के चलते ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए। विराट सिर्फ 12वीं पास हैं।

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा वैसे तो टिकटॉक पर अपने कंटेंट और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, पर उन्होंने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। साल 2014 में धनश्री ने नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से पढ़ाई की है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर के बारे में भी आप सभी को पता होगा। अंजली पेशे से डॉक्टर हैं। जब सचिन और अंजलि की मुलाकात हुई थी, उस समय अंजलि मेडिकल स्टुडेंट थी।

Exit mobile version