Site icon First Bharatiya

वामिका को गोद में लिए दिखे विराट कोहली, बेटी के 6 महीने होने पर अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं कई फोटोज

AddText 07 13 10.49.02

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 6 महीने की हो गई है। रविवार को कपल ने इस मौके को सेलिब्रेट किया। बेटी के 6 महीने पूरे होने पर अनुष्का शर्मा ने कई तस्वीरें साझा की हैं और अपनी लाडली की झलक दिखाई है।

अनुष्का और विराट पार्क में पिकनिक करने पहुंचे। पहली तस्वीर में अभिनेत्री पिकनिक मैट पर लेटी हुई हैं और वामिका को गोद में लिया है। उन्होंने पिंक कलर की टीशर्ट और जींस पहनी है और बेटी को आसमान की ओर कुछ दिखा रही हैं।

दूसरी तस्वीर में विराट ने बेटी को गोद में लिया हुआ है और वह उससे प्यार जता रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी पिंक और पीच कलर की फ्रॉक में है। एक अन्य तस्वीर में केक नजर आ रहा जिसे फूलों के साथ सजाया गया है।

बता दें कि 11 फरवरी को वामिका का जन्म हुआ था। कुछ दिन पहले एक फैन ने विराट से पूछा था कि वामिका का मतलब क्या है तो उन्होंने बताया कि दुर्गा का एक नाम वामिका है। अनुष्का और विराट ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। विराट का कहना था कि अनुष्का और उन्होंने फैसला किया है कि जब तक उनकी बेटी समझदार नहीं हो जाती वह उसे सोशल मीडिया से दूर रखेंगे। यह फैसला उसे लेना है।

Exit mobile version