Site icon First Bharatiya

पाकिस्तानी लड़की को हिन्दुस्तानी लड़के से फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी के लिए मोदी सरकार से गुहार

AddText 06 27 10.41.46

पाकिस्तान की एक लड़की को हिन्दुस्तानी लड़के से फेसबुक पर प्यार हो गया, लेकिन दोनों देशों की सीमा उनकी शादी में अड़चन है। पाकिस्तानी नागरिक सुमन रनतीलाल ने भारत आकर प्रेमी से शादी करने के लिए मोदी सरकार से विशेष अनुमति की मांग की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुमन पाकिस्तान के कराची में टीचर हैं। सितंबर 2019 में फेसबुक पर उनकी मुलाकात भारत के गुरुदासपुर के रहने वाले अमित शर्मा से हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। अभी तक उनके बीच कोई मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए ही दोनों ने एक दूसरे को इतना जान लिया कि जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया।

गुरुदासपुर में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने वाले अमित ने बताया कि वह काराची में जन्माष्टमी की तस्वीरें फेसबुक पर देख रहे थे और उसी दौरान उनकी नजर सुमन पर पड़ी। उन्होंने सुमन को मैसेज भेजा। कुछ दिनों बाद सुमन ने जवाब दिया। कुछ दिनों बाद दोनों ने एक दूसरे से फोन नंबर भी साझा कर लिया। नवंबर में अमित ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे सुमन ने स्वीकार कर लिया।

Exit mobile version