1621140503865

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों की काफी अच्छी केमेस्ट्री दिखती है। उनकी शादी को 21 हो चुके हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि अजय देवगन का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका नाम जोड़ा गया है फिर वो चाहे शादी से पहले हो या शादी के बाद।

यही नहीं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक समय ऐसा था कि अजय पर बॉलीवुड की पांच अभिनेत्रियां एक साथ फिदा थीं। करिश्मा, रवीना और काजोल के बीच तो अजय को लेकर लड़ाई भी हो गई थी। बताते हैं आज आपको अजय देवगन की कंट्रोवर्शिल लव लाइफ के बारे में

रवीना टंडन

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

फ़िल्म ‘फूल और कांटे’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था इस फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन को बॉलीवुड में स्टार स्टेटस मिल गया था। ऐसे में अजय देवगन की लाइफ में रवीना के साथ अजय को एक साथ कई फिल्में आफर हुई। ‘दिव्यशक्ति’, ‘दिलवाले’, ‘एक ही रास्ता’ जैसी कई फिल्मों में साथ साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। दोनों के अफेयर की चर्चे होने लगे। फिर अजय देवगन का दिल किसी और एक्ट्रेस पर आ गया। कहते हैं रवीना अजय की प्यार में इतनी पागल थीं कि उनके लिए सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। 

करिश्मा कपूर

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

जी हाँ अजय देवगन का दिल कपूर खानदान की बेटी लोलो करिश्मा कपूर पर आ गया था। फ़िल्म ‘जिगर’ में काम करते हुए अजय का दिल करिश्मा पर ऐसा आया कि वे करिश्मा को दीवानगी की हद तक चाहने लगे थे। यही नहीं सूत्रों के अनुसार अजय अपने मेकर्स से अपने अपोजिट करिश्मा को ही लेने की सिफारिश करने लगे। करिश्मा भी अजय को लेकर काफी सीरियस थीं और दोनों ने एक साथ चार फिल्में कीं और इस दौरान उनका प्यार परवान चढ़ते ही गया।

काजोल

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

साल 1994 में फ़िल्म ‘हलचल’ अजय ने काजोल के साथ साइन की। अजय उस समय करिश्मा के प्यार में पागल थे। शूटिंग के समय भी अजय करिश्मा से घन्टों तक बातें किया करते थे। लेकिन शूटिंग के दौरान धीरे- धीरे सांवली सलोनी काजोल अजय के दिल में घर करती गईं। दोनों महाबलेश्वर में फ़िल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के साथ ही एक दूसरे के प्यार में डूब गए। करिश्मा को भी इनके अफेयर और बढ़ती नज़दीकियों के बारे में पता चल गया था। फिर अजय ने करिश्मा से सारे रिश्ते तोड़ दिए।

मनीषा

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

अभिनेत्री मनीषा से भी अजय देवगन की काफी नजदीकियां रहीं है। फ़िल्म ‘धनवान’ की शूटिंग के दौरान मनीषा अजय देवगन को दिल दे बैठी थीं। लेकिन उस समय अजय देवगन करिश्मा के प्यार में दीवाने थे, इसलिए ये एक तरफा प्यार मनीषा के लिए एक याद बनकर रह गया।

कंगना रनौत

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

साल 2010 में फ़िल्म ‘वन्स अपॉन द टाइम इन मुम्बई’ में अजय देवगन के अपोजिट कंगना रनौत को कास्ट किया गया था। स्टोरी के अनुसार अजय को कंगना के साथ रोमांस करना था। लेकिन उनका ये ऑनस्क्रीन रोमांस ऑफस्क्रीन भी शुरू हो गया। फिर इसके बाद ‘रासकल्स’ और ‘तेज़’ फिल्मों में भी काम किया।

काजल अग्रवाल

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल का नाम भी अजय देवगन के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल इन दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा बहुत ज़्यादा नहीं हुई थी।

इलियाना डिक्रूज़

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

इलियाना के साथ अजय देवगन के रिलेशनशिप ने बहुत ज़्यादा चर्चे रहे है। फिलहाल इलियाना हमेशा अजय को बहुत करीबी फ्रेंड और वेल विशर बताती रहीं, लेकिन बात ये है कि दोनों काफी करीब आ गए थे.

और दोनों के अफेयर की चर्चा ने बॉलीवुड के गॉसिप वर्ल्ड में खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। यही नहीं इन दोनों में नजदीकियां इतनी बढ़ गयी थी कि काजोल और अजय की मैरिड लाइफ खतरे में पड़ गई थी। काजोल ने समझदारी के साथ काम लेते हुए अपनी गृहस्थी टूटने नहीं दिया।

रकुल प्रीत सिंह

इन 8 एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन के रहे थे सम्बंध, एक साथ काजोल ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर दी थी ये सजा

फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे’ में रकुल और अजय ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में एक्स्ट्रा मैरिटल के खबर ने खूब सुर्खियां बंटोरी। ये खबर फ़िल्म की रिलीज़ के साथ ही ठंडी पड़ गई थीं। फ़िल्म के दौरान उनके रोमांस की खबरों से काजोल काफी परेशान हो गई थीं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...