Site icon First Bharatiya

Weather Forecast: प्रदेश में आज बदला रहेगा मौसम, कुछ जगह धूल भरी आंधी के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

1620871232910

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेशवासियों को बुधवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की उम्मीद है। कुछ जगह तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि जम्मू कश्मीर  पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

इसके  चलते प्रदेश में अगले तीन-चार  दिन मौसम में उठापटक हो सकती है। राजधानी में बादलों की आवाजाही रहेगी और बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। बता दें, मंगलवार को मौसम सुबह से साफ था जिसके चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Also read: Bullet Train Update : बहुत जल्द आपको पटरी पर दौड़ते हुए नज़र आने वाली है बुलेट ट्रेन, महज चंद मिनटों में कर पायेंगे दुसरे राज्य की सफर

हफ्ते भर नरम बना रहेगा मौसम: देखा जाए तो मई में फिलहाल अभी तक मौसम नरम बना हुआ है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24-26 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते भी मौसम नरम बना रहेगा। ऐसे में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Also read: Petrol Disel Price : कम होने का नाम नहीं ले रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम इन शहरों में इतना बढ़ा दाम, जानिये आपके क्षेत्र का क्या है हाल…

….एक्यूआई 120 रहा: मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया। लॉकडाउन के चलते लगातार एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। दरअसल कोरोना में फेफड़ों में संक्रमण होने से लोगों को सांस संबंधी दिक्कत होती है। ऐसे में वायु प्रदूषण उनकी समस्या और बढ़ा सकता है।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

जाहिर है कि इन दिनों लॉकडाउन के चलते आमतौर पर जबरदस्त प्रदूषित हवाओं का कहर कुछ कम हुआ है। कई दिनों से एक्यूआई 130  से कम  ही दर्ज किया जा रहा है। जाहिर है कि कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत है।

Input :- Danik Jagran

Exit mobile version