Site icon First Bharatiya

जानिये बिहार के कोने-कोने में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम कहीं है महंगा तो कहीं सस्ता देखे लिस्ट…

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 6

Bihar Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने बिहार में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। राजधानी पटना और गया जैसे कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। वहीं, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे कुछ जिलों में तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से आम आदमी को झटका लगा है। आईये जानते है बिहार के किस जिले में क्या है पेट्रोल-डीजल की दाम |

भागलपुर में शुक्रवार को पेट्रोल 46 पैसे और डीजल 43 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पूर्णिया में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 26 पैसे और 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई। मुजफ्फरपुर में तेल के भाव 8 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए।

बांका, मोतिहारी, गोपालगंज, भभुआ, कटिहार, किशनगंज, नालंदा, नवादा, सासाराम, वैशाली और बेतिया में भी तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

राजधानी पटना में शुक्रवार को पेट्रोल 64 पैसे और डीजल 34 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया। गया में पेट्रोल और डीजल के भाव में 36 पैसे और 34 पैसे की कमी आई है।

औरंगाबाद, बक्सर, दरभंगा, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, सीवान, सुपौल में भी में तेल की कीमतों में गिरावट आई है। अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

Exit mobile version