Site icon First Bharatiya

शादी के सातवें दिन पति के साथ बाज़ार गई पत्नी चूड़ी खरीदने, पत्नी पुराना प्रेमी के साथ हो गई भरे बाज़ार से फरार देखता रह गया बेचारा पति

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 24

OMG – मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल चौक के निकट से एक नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसकी शादी सात दिन पूर्व ही हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ बाजार गई थी। चूड़ी खरीद रही थी। इसी दौरान उनकी नजर प्रेमी पर पड़ी। प्रेमी भी देखकर उसे मुस्‍कुराया। इसके बाद प्रेमी से उसे कहा कि चलोगी मेरे साथ। महिला ने स्‍वीकृति दी। उसके बाद पति ने उसे टाटा-बाय-बाय कह दिया। और वहां से प्रेमी के साथ भाग गई।

Also read: Patna Metro News : राजधानी पटना वाला मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब से ट्रैक पर दौड़ेगी पहली मेट्रो ट्रेन

हालांकि, पति की तहरीर पर विवाहिता सोनी कुमारी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने प्रेमी दिव्यांशु कुमार को भी गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। दीनदयाल चौक के विवेक कुमार की पत्नी मोनी कुमारी का 22 जून को नौवागढ़ी कंतपुर के दिवांशु कुमार फिल्मी स्टाइल में विवाहिता को ले गया था। जिसकी चर्चा चारों ओर होने लगी। दरअसल, मोनी कुमारी के पति विवेक ने अपहरण का सनहा दर्ज कराया था।

विवेक ने पुलिस को बताया कि 14 जून को नौवागढ़ी मनियारचक सिलहा के रामविलास पोद्दार की पुत्री के साथ उसका विवाह हुआ था। 18 को रिसेप्शन भी हुआ। इस बीच मोनी चूड़ी लेने के लिए बाजार आई। इस बीच दिव्यांशु ने अगवा कर लिया। दिव्यांशु ने पुलिस को बताया कि ट्यूशन के क्रम में दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि अपहरण को लेकर लिखित शिकायत की गई थी। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

श्रीकृष्ण सेतु के पहुंच पथ से बुधवार की देर शाम एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा के तेज बहाव में युवती का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही घर वाले मुफस्सिल थाना पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती मुबारकचक के रहने वाले मु. गुलजार की पुत्री है। सेतु से कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह में युवती की गंगा में गोताखोरों से खोज कराई जाएगी।

Exit mobile version