aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 3

जब भी किसी को कोई जरूरत पड़ती है तो लोग सबसे पहले सोनू सूद को याद करते है जी हाँ दोस्तों सोनू सूद एक ऐसा शख्स बन गए है | जिसे लोग रियल हीरो गरीबों की मसीहा के नाम से जानते है | इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही काम किया है | इस बार उन्होंने बिहार की एक दिव्यागं बेटी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, जो एक पैर से 1 किलोमीटर पैदल चलकर रोजाना अपने स्कूल जाती है। जब सोनू सूद को इस बारे में पता चला तो वह बच्ची की मदद के लिए आगे आए।

Also read: महज 22 साल की छोटी उम्र में स्वाति ने अपने मेहनत के दम पर पास की यूपीएससी जैसे देश की बड़ी सिविल सर्विस की परीक्षा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची एक पैर से अपने स्कूल जाती नजर आ रही है। एक हादसे में लड़की का पैर काटना पड़ा था। लड़की का एक पैर नहीं है, लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। पूरे जज्बे के साथ वह रोजाना एक किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करके स्कूल जाती है।

Also read: उत्तर प्रदेश का यह किसान अपने यहाँ उगा रहा है कई विदेशी सब्जी बहुत हो रही है इसकी मांग, जानिये इसके बारे में खास बात…

उसके इस हौसले को सोनू सूद ने भी सलाम किया और तुरंत मदद का ऐलान किया। एक्टर ने बच्ची की वीडियो देखकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया।

Also read: पहले बार में पास की सिविल सर्विस की एग्जाम IAS बनीं सौम्या,बताई कैसे की थी तैयारी जानिए…

आपको बता दूँ कि यह बच्ची बिहार के जमुई की रहने वाली है, जिसका नाम सीमा बताया जा रहा है। इस बच्ची का सपना बड़े होकर टीचर बनने का है। वो चाहती है कि टीचर बनकर वह अपने आसपास के लोगों को एकजुट करे। सीमा की उम्र 10 साल है और दो साल पहले एक हादसे में उसे एक पैर गंवाना पड़ा था। हादसे के कारण उसका पैर काटना पड़ा था। इतनी मुसिबतों के बाद भी सीमा का हौसला नहीं टूटा और उसने स्कूल जाना जारी रखा। सीमा एक गरीब परिवार से है और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...