Site icon First Bharatiya

Weather Update: बिहार के 31 जिलों में आंधी-पानी के आसार, जानिये किस क्षेत्र का क्या है हाल?

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 3

बिहार में अभी दो तीन दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है वहीँ पूर्व हवा अपन असर दिखा रही है | अगर हम मौसम की बारत करें तो मौसम विभाग के मुताबिक लगभग 31 जिलों में आंधी के पानी के साथ-साथ ओलावृष्ट की भी संभावना जताई गई है | मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करके लोगों को पहले से ही सचेत कर दिया है | इस प्रकार की बारिश प्री-मानसून के संकेत हैं। बक्‍सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिले में बारिश के आसार तो नहीं हैं, लेकिन तापमान में नरमी यहां भी दिखेगी।

अगले 24 घंटे में मौसम का हाल?

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा, उत्तर पश्चिम जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य जिले के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

उत्तर पूर्व जिलों के जयनगर, भीम नगर, कटोरिया, सोनवर्षा, फारबिसगंज समेत अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश मधुबनी के जयनगर में 41.6 मिमी दर्ज की गई। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को डेहरी प्रदेश का गर्म स्थान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को डेहरी का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, सिवान, सुपौल, अररिया, सहरसा, बांका, फारबिसगंज, पश्चिमी चंपारण के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई।

Exit mobile version