Site icon First Bharatiya

बड़ी खुशखबरी : नीतीश कुमार ने दी 105 करोड़ की बड़ी सौगात, 7 लाख किसानों का बदलेगा भाग्य

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 51

आज यानी कि 30 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहारवासियो को बड़ी सौगात दी है | दरअसल शनिवार को बिहार के पूर्णिया जिला पंहुचे नितीश कुमार और वहां राज्य के पहले इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। जिले के परोड़ा में 105 करोड़ की लागत से तैयार एथेनॉल प्लांट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। सीएम के साथ राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी उद्घाटन समारोह में शामिल थे।

बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में इथेनॉल का यह पहला प्लांट है। इसके बाद जगहों पर भी जल्द ही इथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से प्रति दिन 65 हजार लीट इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगी। प्लांट का 7 लाख किसानों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में तेजी से उद्योग का विस्तार हो रहा है। सीएम ने 15 एकड़ में फैले प्लांट का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे रुकने के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान खाद्य मंत्री लेसी सिंह सांसद संतोष कुशवाहा विधायक विजय खेमका समेत कई अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version