Site icon First Bharatiya

पवन सिंह के तलाक की खबरों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने मारा ताना, पूछा- ‘अब किसका घर जलाओगे’

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 93

भोजपुरी जगत के जाने-माने कलाकार पवन सिंह जो किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते है लिकिन इस बार बात कुछ अलग है जी हाँ दोस्तों बात है | पवन सिंह के पारिवारिक जीवन का दरअसल पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से आरा के वयवहार नयायालय में तालाक मांगने की अर्जी पेश किये है | से तो एक्टर की जिंदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय काफी पहले से रही, चाहे पहली पत्नी का आत्महत्या करना हो, या फिर उनके अफेयर की खबरें। इसी बीच पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में उन्हें ताना मारते हुए ये सब कर्मों का फल बताया है।

Also read: Patna Metro News : राजधानी पटना वाला मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब से ट्रैक पर दौड़ेगी पहली मेट्रो ट्रेन

इसी बीच भोजपुरी जगत के सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना एक ऐसा नया गाना रिलीज किया है, जिसका कनेक्शन लोग सीधे पावर सिंह से जोड़ रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें से एक है, उनके नए सॉन्ग ‘अब किसका घर जलाओगे’ के रिलीज से जुड़ा। गाने के शुरुआती बोल हैं, ‘हमको तो रुला ही चुके कितनों को रुलाओगे..बोलो अब किसका घर जलाओगे…’ वीडियो में अक्षरा काफी ग्लैमरस लुक में काफी अपसेट नजर आती हैं।

credit – akshara singh

तो वही दूसरी इंस्टा स्टोरी में अक्षरा ने एक कोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘ ताउम्र बस यही सबक याद रखिए, इश्क और इबादत में नीयत साफ रखिए..’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लोग भूल जाते हैं लेकिन कर्मा कभी माफ नहीं करता’। लोगों का मानना है कि ये निश्चित तौर पर पवन सिंह के लिए ही लिखा गया होगा।

दरअसल, पवन सिंह और अक्षरा कभी रिलेशनशिप में थे। दोनों के अफेयर के चर्चे उस वक्त उजागर हुए थे जब पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड किया था। बाद में अक्षरा को पवन की सच्चाई का पता चला कि वो किसी से शादी करने जा रहे हैं, तो उन्होंने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया। बिग बॉस ओटीटी में भी अक्षरा सिंह ने इसका खुलासा किया था कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद उन्हें धमकी भरे मैसेज-कॉल्स आने लगे और उनके गानों को भी रिलीज करने पर बैन लगाने की कोशिश की गई थी।

साभार- दैनिक जागरण

Exit mobile version