दोस्तों अब मार्च का महिना खत्म हो चूका है बता दे कि अप्रैल की पहले तारीख से वितीय वर्ष की शुरुआत हो जाती है | अगर ऐसे में आपको भी कोई बैंक की काम है तो आप मेरे दिए हुए निचे लिस्ट देख ले नहीं तो आपको भी हो सकता है धोखा क्योंकि अप्रैल में लगभग 15 दिन बंद रहेंगे बैंक इस बात की पुष्टि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने सभी बैंक के लिए की है उसने छुट्टी की भी लिस्ट जारी की है |
दरअसल चौथे महीने में एक दो दिन नहीं बल्कि 15 दिन बंद रहेंगे बैंक जिसमे रविवार सहित कई साप्ताहिक छुट्टी शामिल है | अगर आपके पास नहीं है नेट बैंकिंग की सुविधा एवं नहीं है एटीएम कार्ड तो आपके लिए निचे दिए गये लिस्ट देख लेन ही फायदेमंद होगा |
यहां है बैंक की छुट्टी की पूरी लिस्ट
- 1 अप्रैल – बैंक बंद (सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे)
- 2 अप्रैल – तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर में गुड़ी पड़वा/प्रथम नवरात्रि/उगादी त्योहार/तेलुगु नव वर्ष/साजिबू नोंगमपम्बा (चेरोबा) की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 3 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 4 अप्रैल – झारखंड में सरहुल के चलते बैंक बंद।
- 5 अप्रैल – हैदराबाद (तेलंगाना) में बाबू जगजीवन राम जयंती की छुट्टी।
- 9 अप्रैल – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)।
- 10 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
- 14 अप्रैल – डॉ अम्बेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/तमिल नव वर्ष/बीजू/बिहू अवकाश के कारण मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर बैंक बंद रहेंगे।
- 15 अप्रैल – गुड फ्राइडे/बंगाली नव वर्ष/हिमाचल दिवस/बीजू/बिहू के कारण राजस्थान, जम्मू-कश्मीर को छोड़कर अन्य स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे।
- 16 अप्रैल – बोहाग बिहू (असम में बैंक बंद)।
- 17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
- 21 अप्रैल – गडिय़ा पूजा (अगरतला में बैंक बंद)।
- 23 अप्रैल – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
- 24 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
- 29 अप्रैल – शब-ए-क़द्र/जुमात-उल-विदा (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)।