बिहार के लाल ईशान किशन बने ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी,15.25 करोड़ में mumbai ने खरीदी

बिहार के लाल ईशान किशन (Ishan Kishan) मौजूदा आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कई बड़ी बोलियां लगी लेकिन विकेटकीपर ईशान किशन पर पैसों की ऐसी बारिश हुई जिसके बारे में शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार फिर से अपनी टीम में खरीद लिया लेकिन इस बार वो काफी महंगे पड़े।

बता दे की उन्हें मुंबई इंडियंस (Mubai Indians) ने 15.25 करोड़ में खरीदा. वे पिछले सीजन में भी मुंबई का हिस्सा थे. लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था. उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था. यानी वे 7 गुना से अधिक महंगे बिके. मुंबई के अलावा दूसरी सभी टीमों ने ईशान पर बढ़-चढ़ कर बोली लगाई. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई ने आईपीएल के इतिहास में ऑक्शन में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ या उससे अधिक की बोली लगाई है. पिछले सीजन में उन्हें 6.2 करोड़ रुपए मिले थे. यानी उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपए इस बार अधिक मिले |

ईशान किशन का आईपीएल करियर

IPL में किशन ने 2016 में गुजरात लॉयंस के लिए अपना डेब्यू किया था। अब तक खेले 61 मैचों में उन्होंने 28.47 की औसत के साथ 1,452 रन बनाए हैं। इस दौरान किशन ने 99 के सर्वोच्च स्कोर के साथ नौ अर्धशतक लगाए हैं। किशन का IPL करियर में स्ट्राइक-रेट 136.33 का रहा है और इस दौरान उन्होंने 121 चौके तथा 74 छक्के लगाए हैं। गुजरात के लिए दो सीजन में उन्होंने 319 रन बनाए थे।