Site icon First Bharatiya

बिहार में एक बार फिर बढ़ी ठंड आज और कल बारिश के आसार जानिये मौसम विभाग की रिपोर्ट

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 6

बिहार में अभी कुछ दिन और ठंड से राहत लोगों को नहीं मिलनेवाली है | बता दे की बुधवार और वृहस्पति को धुप का दर्शन लोगों को नहीं हुआ | सुबह में पटना के अलावा रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, कैमूर, भोजपुर समेत अन्य जिलों में कोहरा रहा। हालांकि, दृश्यता का स्तर 100 मीटर से अधिक होने से गाड़ियों की रफ्तार पर असर नहीं पड़ा। 

बिहार की राजधानी पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, विगत 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत राज्य के सभी 38 जिलों में मौसम साफ बना रहा। बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान बेगूसराय में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बांका में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू

प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल की सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक बना हुआ है। उधर, देश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो रहा है। गुरुवार से बिहार में इसका प्रभाव दिखना शुरू होगा। इसके चलते उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य तथा दक्षिण मध्य के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण पूर्व के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। चार फरवरी को जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार तथा बांका जिले के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। नालंदा, नवादा, लखीसराय, और बेगूसराय में भी गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 

17 जिलों में तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे

Exit mobile version