Site icon First Bharatiya

Bihar Weather : बिहार में पछुआ हवा ने बढाई लोगों की परेशानी बढ़ा कनकनी जानिये कब ठीक होगा मौसम?

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb2523

पछुआ हवा ने बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में कनकनी होने से वातावरण ठंडा बना हुआ है। इसी वजह से न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट भी जारी है। रविवार को दिनभर सूबे में सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने से कनकनी बनी रही। गया में दिन भर कोल्ड डे जैसे हालात रहे। यहां पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने दिनभर कनकनी महसूस की।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा है। पूर्वी बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में दर्ज किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस एवं औसत अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आस पास रहा। पटना का पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि गया का तापमान 10.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

वहीँ अगर हम राजधानी पटना की बात करें तो पटना में सुबह में जहां हल्का कुहासा छाया रहा लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया। दोपहर में हवा की रफ्तार तेज हो गई। राजधानी में पछुआ हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जिससे धूप में भी ठंड का अहसास रहा। पटना के अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में गोपलगंज सबसे सर्द रहा।

कनकनी से लोगों की बढ़ी परेशानी

पछुआ का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रही है। रविवार शाम और रात में ठंड का काफी असर रहा है। कनकनी बढ़ गई है, जिससे रात में यात्रा करने वालों या घर से बाहर निकलने वालों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा है। रात में ठंड के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है। ऐसे लोगों को अधिक परेशानी हुई है जिन्हें रात में बाहर निकलना रहा और वह कनकनी के कारण काफी परेशान हुए।

Exit mobile version