Site icon First Bharatiya

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति को जड़ा जोरदार तमाचा, वायरल हुआ वीडियो…

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 30

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में पैर जमाने की जुगत में हैं। बिग बॉस के दसवें सीजन में हिस्सा लेने के बाद से ही मोनालिसा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इस शो की बदौलत उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी।

बता दे की इन्टरनेट पर इस कपल की धमक अक्सर देखने को मिलती है और इनकी क्यूट बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे पहली नजर में देखते ही फैंस के होश उड़ जा रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति को जोरदार तमाचा मारती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल सामने आया ये वीडियो मस्ती-मस्ती में बनाया गया है। वीडियो में मोनालिसा एक लड़की से झगड़ती हुई नजर आ रही हैं। तभी विक्रांत की एंट्री होती है और वो उस लड़की को इशारों-इशारों में मोना से बचाने का वादा कर रहे हैं। तभी वो मोनालिसा उन्हें इतना जोरदार थप्पड़ लगाती हैं कि वो सीधा जमीन पर गिर पड़ते हैं। जमीन पर गिरते ही विक्रांत दबे पांव कमरे से बाहर ही खिसक लेते हैं। 

Exit mobile version