Site icon First Bharatiya

बिहार में बनेंगे बहुत जल्द दो फोरलेन सड़कें इस जिले के लोगों को होगा फायदा लागत 3300 करोड़

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb252 9

बिहारवासी के लिए खुशखबरी बहुत जल्द बिहार को मिलेगी दो फोरलेन सड़कें का सौगात बता दे की इस दो फोरलेन सड़क के निर्माण से राजधानी पटना से दक्षिण और पश्चिम बिहार की ओर जाना काफी सुविधाजनक हो जाएगा | दरअसल, आरा-कोइलवर-पटना नेशनल हाईवे का निर्माण 4 लेन के रूप में होगा |

वहीं, पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जमीन अधिग्रहण न हो पाने की वजह से पिछले 5 वर्षों से अटका पड़ा था | फिलहाल इस परेशानी से भी पार पा लिया गया है. ऐसे में ई फोरलेन रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है | अब लोगों का सफ़र कम समय में शानदार होगा |

राजधानी पटना से गया बक्सर जाना होगा आसान :

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बक्‍सर-पटना 4-लेन सड़का का निर्माण कार्य हो रहा है। वहीं, जमीन अधिग्रहण की कुछ काम अभी बची हुई है इसकी समस्‍या समाप्‍त होने के साथ ही राजधानी पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य भी जल्‍द प्रगति पर होगा । दक्षिण और पश्चिम बिहार से जोड़ने वाली इन दोनों 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्‍मीद है। दो 4 लेन की सड़क बनने से राजधानी से गया और उत्‍तर प्रदेश की ओर जाना सुहाना एवं कम समय में आरामदायक हो जाएगा |

टोटल खर्च का अनुमान 3300 करोड़ लगाया गया है :

बता दे की बिहार में ये दो फोरलेन सड़क बनने का कुल खर्च का अनुमान 3300 करोड़ का लगाया गया हैं | वहीँ राजधानी पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण जापान के सहयोग से किया जा रहा है. तकरीबन 127 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य इस साल पूरा हो जाएगा. इस प्रोजेक्‍ट में 1610 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है |

इस फोरलेन रोड प्रोजेक्‍ट को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा.  इसके अलावा पटना से बक्‍सर तक तकरीबन 1700 करोड़ रुपये की लागत से 125 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है | उम्मीद है की ये दोनों सड़क का निर्माण इसी साल के आखिरी महीने में कर दिया जाएगा |

Exit mobile version