Site icon First Bharatiya

बिहार में ठंड के बाद बारिश की संभावना चलेगी शीतलहर बढ़ेगी ठंड हो जाईये सावधान !

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb254 15

बिहार में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहने को कहा है। जैसे-जैसे दिन बिट रहा है मौसंम अपना रंग रूप दिखा रहा है | बता दे की बिहार की राजधानी पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Also read: Patna Metro News : राजधानी पटना वाला मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब से ट्रैक पर दौड़ेगी पहली मेट्रो ट्रेन

वहीँ 30 दिसंबर को बिहार के कई जगहों पर अच्छा खासा बारिश हुआ और कहीं कहीं बूंदा-बूंदी बता दे की मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस बीच अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन में ठंड बढ़ सकती है और शीतलहर चलने की भी संभावना बताई जा रही है |

जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर से ही बादलों का बसेरा राज्य के आसमान में दिखने लगा था। 28 और 29 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना सहित नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी। 29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हुई है |

पछ़ुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह शुरू हो गया है। इस वजह से शुक्रवार से न्यूनतम पारा में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। इस दौरान घना कुहासा भी लगेगा पर मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को सूबे का औसत न्यूनतम पारा 12 से 14 जबकि औसत अधिकतम पारा 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Exit mobile version