Site icon First Bharatiya

IPL 2022 : धोनी और विराट कोहली से भी ज्यदा कीमत में बिके ये तीन खिलाड़ी, जाने नाम

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 9

आईपीएल 2022 अगले साल खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले एक मेगा ऑक्शन होगा जिसके बाद सभी टीमें पूरी तरह से बदल जाएंगी. वहीं दो नई टीमें भी अगले सीजन से आईपीएल में जुड़ रही हैं. लेकिन ऑक्शन से पहले सभी टीमों मे मंगलवार को अपने द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की एक लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई खिलाड़ी तो बहुत ही महंगे रिटेन हुए हैं. इतने महंगे की खुद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की रिटेंशन मनी भी उनकी आगे फीकी लगे. 

इस साल सबसे महंगे बाइक ये तीन प्लेयर :

1 रोहित शर्मा :-

मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ की कीमत के साथ रिटेन किया है। रोहित के साथ बुमराह, पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को भी रिटेन किया गया है।

2 रविन्द्र जडेजा :-

चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन करके दूसरे पायदान पर रखा गया है। तो वही येलो जर्सी में टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सबसे ज्यादा कीमत 16 करोड़ में टीम के साथ जोड़े रखा गया है। सुपरकिंग्स ने धोनी, जडेजा के साथ मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है।

3 ऋषभ पंत :-

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त को दिल्ली कैपिटल  की टीम ने 16 करोड़ की कीमत के साथ टीम से जोड़े रखा है। ऋषभ दिल्ली टीम के कप्तान होंगे। दिल्ली फ्रेंचाइजी में अक्षर पटेल और पृथ्वी शाह के साथ एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया है। श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और मार्कस स्टोयनिश के साथ सभी खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

धोनी विराट हो गये पीछे :-

पंत, रोहित और जडेजा ने सबसे महंगे रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में खुद आरसीबी की दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है. विराट को आरसीबी ने 15 करोड़ में अपनी टीम में वापस बुलाया. वहीं धोनी को रिटेन करने के लिए सीएसके ने 12 करोड़ रुपये चुकाए. कमाल की बात ये है कि इस टीम को 4 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी से ज्यादा पैसे जडेजा के ऊपर लुटाए गए हैं…

ये खिलाड़ी शामिल होंगे ऑक्शन में :-

जो खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया गया है अब वो सभी खिलाड़ी को ऑक्शन में शामिल किया गया है | जिसमे केएल राहुल, शिखर धवन, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टायनिश, कागीसों रबादा, सुरेश रैना, इमरान ताहिर, क्रिस गेल और कई ऐसे खिलाड़ी होंगे। जिसपर सभी फ्रेंचाइजी अपनी नजर रखेंगी। बता दे, आने वाली दोनो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद के पास ऑक्शन से पहले तीन तीन खिलाड़ियों को में साथ जोड़ने का मौका होगा।

Exit mobile version