धोनी नाम तो आपलोगों ने सुना ही होगा क्यों नहीं धोनी वो चीज है जो हर किसी की बस की बात नहीं | जी हाँ दोस्तों सारा क्रिकेट मैदान में जब उदासी छा जाती थी | तब महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से पूरा मैच पलट देते थे | इसीलिए तो लोग उन्हें कैप्टेन कूल के नाम से जानते है | धोनी अपने खेल और अपने कप्तानी के वजह से लाखो लोगों के दिलो पर राज करते है | चाहे वो आईपीएल हो या वर्ल्ड कप वो अपना छाप हर जगह छोड़ते है |
वहीँ अगर हम क्रिकेट दुनिया के महान खिलाड़ियों की बात करे, तो धोनी एक ऐसे खिलाड़ी है। जिन्होंने बहुत कम समय में अपने लाखो करोड़ो फैंस बनाए है। और फैंस भी धोनी से मिलने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाह रखते है। दोस्तो में हाल ही के आई खबरों के अनुसार धोनी के एक फैन ने धोनी से मिलने के लिए हद पार कर दी।
बता दे की धोनी का ये फैन जिसने धोनी से मिलने के लिए हरियाणा से रांची तक का सफर पैदल तय किया। बता दे, की धोनी के इस जबरदस्त फैन का नाम अजय थाला बताया जा रहा है। जो इस समय सुर्खियों में छाए हुए है। क्योंकि दोस्तो अजय धोनी से मिलने 1436 km पैदल चलकर धोनी से मिलने आए।
लेकिन इसके बावजूद अजय, धोनी से मिलने में चूक गए। क्योंकि जब तक अजय धोनी से मिलने रांची पहुंचे। तब तक धोनी अपने आईपीएल सैशन के लिए यूएई निकल गए थे। लेकिन अब धोनी के इस फैन की इच्छा पूरी हो चुकी है। और धोनी में अपने इस फैन से न सिर्फ मिले, बल्कि उन्हे गले से लगा लिया। और उन्हें एक बल्ला भी दिया जिस पर उनका एक औतोग्राफी थी | फिर महेंद्र सिंह धोनी ने उससे मिलकर उसे वापस घर भिजवाने के लिए टिकट भी बुक करबा दी |