बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेत्री प्रियंका चोपरा को भला कौन नही जानता अभिनेत्री प्रियंका चोपरा ने अपने दम पर बहुत ही कम समय में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनायीं है | प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन होली हो या दिवाली वह हर अपने त्यौहारों के सेलिब्रेट करना नहीं भूलती ! एकदम अपने देसी अंदाज़ में अपने त्योहारों को सेलिब्रेट करती है | और अपने फैंस के साथ तस्वीरे भी शेयर करती है | आज इसी मका नतीजा है जो अभिनेत्री प्रियंका चोपरा देश विदेश के लोगों के दिलो पर राज करती है |
बताया जा रहा है की बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपरा (Priyanka Chopra|) ने विदेश में पति निक जोनास के साथ मनाई दिवाली, निक, प्रियंका के साथ बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा कर रहे हैं इस दौरान प्रियंका ने येलो कलर की साड़ी पहनी थी और निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा हुआ है और दोनों साथ में बेहद खुबसूरत लग रहे हैं और पूरे रिती रिवाज के साथ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं |
अभिनेत्री प्रियंका चोपरा अपने पति के साथ एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्ताग्राम पर शेयर की है जिसमे वो और उनके विदेशिया पति निक जोनस पूजा की थाली लिए आरती करते हुए नज़र आ रही है |