Site icon First Bharatiya

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपरा जब अपने जेठानी की शादी में साड़ी पहनकर गयी तो खूब हुयी इंडियन लुक की चर्चा

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 79 2

बॉलीवुड की सुपरस्टार की देसी गर्ल यानी के प्रियंका चोपड़ा देश से काफी समय से दूर है पर वह अपने संस्कारो और कल्चर को बिलकुल नहीं भूली है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ अपने ज़िंदग से जुडी कई बाते और पल शेयर करती रहती है।

प्र‍ियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में अपने भारतीय रेस्तरां खोलने की अनाउंसमेंट की है. उन्होंने सोशल मीड‍िया पोस्ट के जर‍िए बताया कि मार्च महीने के अंत तक उनका यह रेस्तरां SONA लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने रेस्तरां के शेफ और यहां के खाने के बारे में भी थोड़ी जानकारी दी | एक्ट्रेस द्वारा व‍िदेश में भारतीय खाने का स्वाद फैलाना देश के लोगों के लिए गर्व की बात है. इससे पहले भी प्र‍ियंका ने चुन‍िंदा मौकों पर अपनी भारतीय पहचान को बड़े गर्व के साथ दर्शाया है |

प्र‍ियंका चोपड़ा ने पति न‍िक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में भारतीय लुक को बेहद लाजवाब तरीके से दुन‍िया के सामने पेश किया था. अगस्त 2019 में फ्रांस में हुए जो जोनस और सोफी टर्नर की वेस्टर्न वेड‍िंग में प्र‍ियंका ने सबसे जुदा अंदाज अपनाते हुए देसी स्टाइल में साड़ी पहनी थी. उनके इस इंड‍ियन लुक की अंतराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा हुई थी |

Exit mobile version