Site icon First Bharatiya

सलमान खान के घर की बहू बहुत जल्द बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, पिछले कई सालों से है गहरा नाता

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 94 2

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दबंग खान के नाम से जाने वाले सलमान खान के साथ बहुत सारी अदाकारा का नाम जुड़ा है। कई के साथ उनकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है। ऐसी ही एक अदाकारा का नाम है सोनाक्षी सिन्हा। इन्होने सलमान खान की फिल्म से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। सोनाक्षी सिन्हा अपने अभिनय के दम पर लाखो लोगों के दिलों पर राज करती है | सोनाक्षी सिन्हा बीते 11 वर्षों से बॉलीवुड का हि स्सा बनी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा के पिता जी शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का भी बॉलीवुड में बहुत नाम है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब सोनाक्षी सिन्हा सलीम खान (Salim Khan) के घर की बहू बनने जा रही है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

2 जून 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी माता का नाम पूनम सिन्हा हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता होने के साथ-साथ भारतीय राजनीति में भी सक्रिय राजनेता हैं। शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से राजनीति करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड फिल्म करियर की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म “दबंग” से की थी। सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने करोड़ों का कारोबार भी किया था।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा बीते कई वर्षों से एक ऐसे लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं। जिनका ताल्लुक सलमान खान के घर से है। अगर सोनाक्षी सिन्हा उसी लड़के से शादी करना पसंद करती है। जिसे वह डेट कर रही है। तो यह संभव है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्दी ही सीधे सलमान खान के खानदान से जुड़ जाएंगी। सोनाक्षी सिन्हा जिस लड़के को डेट कर रही है। वह लड़का सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं। अब आप समझ सकते हैं कि अगर सोनाक्षी सिन्हा शादी करती है, तो वह किस तरह से सलीम की बहू बन जाएंगी।

खबरों में यह बात हो रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द खान परिवार की बहू बनने वाली हैं। जब बात खान परिवार की बहू बनने की हो तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आता है। जी हां, वह हैं सलमान खान, परंतु सोनाक्षी सिन्हा जिस इंसान से विवाह करने वाली हैं वह सलमान खान नहीं हैं बल्कि खान परिवार का ही कोई दूसरा सदस्य है। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार के सबसे छोटे बेटे सोहेल खान के साले साहब बंटी सचदेवा के रिलेशनशिप में हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि यह बहुत ही जल्द विवाह के बंधन में बंधना चाहती हैं।

Exit mobile version