Site icon First Bharatiya

IPL : आखिरी चार ओवर जब कोलकाता ने लगभग गंवा ही दिया था जीता हुआ मैच, हर ओवर में बढ़ रही थीं धड़कनें

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 75 1

IPL के करो या मरो मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 के दूसरे क्वॉलिफायर में हराकर फाइनल में जगह बना ली। उसके सामने बुधवार को शारजाह में 136 रन का लक्ष्य था जिसे वह एक वक्त पर आसानी से हासिल करता हुआ नजर भी आ रहा था लेकिन आखिरी लम्हों में मैच ऐसा पलटा कि देखने वालों के दिलों की धड़कनें काफी बढ़ गईं।

आखिरी चार ओवरों में कोलकाता को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। उसके हाथ में आठ विकेट थे। यहां से मैच उसकी मुट्ठी में था। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कई रोमांचक चीजें होती हैं और यहां भी कुछ ऐसा ही होने वाला था। दिल्ली की ओर से 17वां ओवर फेंकने आए आवेश खान। आवेश खान के इस ओवर की पहली तीन गेंद पर दो रन बने। चौथे गेंद पर उन्होंने सेट होकर खेल रहे शुभमन गिल को ऋषभ पंत के हाथों कैच करवा दिया। गिल ने 46 गेंद पर 46 रन बनाए। इसके बाद अगली दो गेंद पर दिनेश कार्तिक कोई रन नहीं बना पाए।

आखिरी दो गेंद पर जीत के लिए कोलकाता को छह रन चाहिए थे। ऑफ स्टंप के बाहर यह गुड लेंथ बॉल थी। राहुल त्रिपाठी को इसी का इंतजार था। उन्होंने बोलर के सिर के ऊपर से करारा शॉट लगाया। त्रिपाठी का संयम काम आया और कोलकाता तीसरी बार फाइनल में पहुंची। दिल्ली का सपना टूट गया।

Exit mobile version