Site icon First Bharatiya

एक ही युवक पर आया तीन सगी बहनों का दिल, युवक के साथ तीनों घर से भागकर की शादी

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 29 3

अक्सर आपने देखा होगा की दो प्यार करने वाले किसी भी हद से गुजर जाते है | कहा जाता है की प्यार में पड़े इंसान की कोई हद नही होती वो किसी भी हद से गुजर जाते है | वह कब क्या कर जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। वैसे तो आपने प्यार के बारे में अभी तक कई किस्से-कहानियां खबर सुनी होंगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको कुछ देर के लिए सोच में डाल सकता है। दरअसल, यहां पर 3 सगी बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया। जब इन तीन बहनों के बारे में इनके परिवार वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने इनका काफी विरोध किया। लेकिन यह तीनों ही बहने लड़के से इस कदर प्यार करती थी कि उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। और लड़के के साथ फरार हो गयी |

जानकारी के अनुसार यह हैरान कर देने वाला बात अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खबरों की माने तो करीब 1 हफ्ते पहले गांव में ही रहने वाली तीन सगी बहने घर से अचानक गायब हो गई। इस दौरान घरवाले काफी घबरा गए और इन तीनों बहनों को ढूंढने लगे लेकिन तीनों का ही कुछ अता पता नहीं चला। दो-तीन दिन तक तीनों बहन घर पर नहीं आई तो यह मामला पूरे गांव में फैल गया। पुरे गाव में सर यही चर्चा हर एक जुबान पर था |

इस दौरान परिजनों ने भी रिश्तेदारों से तीनों लड़कियों के बारे में जानकारी ली लेकिन इनका कोई पता नहीं चला। लड़की के घर वालों ने समाज के डर से तीनों बहनों की शिकायत पुलिस में भी नहीं की। हालाँकि इन तीनों बहनों का काफी लंबे समय से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन तीनों लड़कियों ने अपने परिवार वालों को भी अपने प्यार के बारे में बताया था लेकिन परिवार वालों ने इनकी बात नहीं मानी। और इनके इस प्रेम की विरोध किया | परिजनों ने लड़कियों को युवक से दूर रहने की हिदायत दी थी। बल्कि तीनों बहन उस लड़की से दूर नहीं होना चाहती थी।

Exit mobile version