Site icon First Bharatiya

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी ! सरकार देगी मुआवजा अगर आपके खेत में बाढ़ के कारण नहीं लगा फसल

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 64 1

बिहार में बाढ़ से बेहाल किसान लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है | बिहार सरकार ने यह ऐलान किया है कि जिन किसान भाइयों के खेत में बाढ़ के पानी के कारण फसल नहीं लग पाया | सरकार उन किसान भाइयों को उचित सहायता प्रदान करेगी |

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है जहां-जहां बाढ़ के कारण फसल नहीं लग पाया उन जगहों का आकलन किया जाए | उन जगहों के किसानों को उचित सहायता प्रदान किया जाए | उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिले में कृषि संबंधित हुए छति को का आकलन किया जाए | आला अधिकारियों के साथ चले 5 घंटे तक मीटिंग में यह समीक्षा किया गया कि बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति पर नियंत्रण पाया जाए |

जैसा कि हम जानते हैं बिहार में हर साल बाद आता है | काफी जान-माल का नुकसान भी होता है | इसी मद्देनजर मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को भी कुछ निर्देश दिए हैं | उन्होंने कहा भारी बारिश से उत्पन्न हुए बाढ़ की स्थाई समाधान के लिए एक रिपोर्ट बनाया जाए |

और उस रिपोर्ट पर अमल भी किया जाए | मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भविष्य में जहां पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने वाली होगी उन जगहों पर पहले से ही लोगों को आगाह कर दिया जाए कि बाढ़ आने वाली है | ताकि लोग सुरक्षित जगह पर जा सके और जान माल का कम नुकसान हो |

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में बिहार के लगभग 26 जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई | लगभग 70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं | आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अब तक 477 करोड़ रूपए की सहायता राशि पहुंचा दी गई है | सरकार के तरफ से अभी तक 8 लाख परिवारों के बीच 477 करोड़ रुपए का वितरण हो चुका है |

Exit mobile version