Site icon First Bharatiya

दुखद: 40 साल के अभिनेत्रा सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 58

लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी उम्र 40 साल थी। उन्हें मुंबई के कपूर अस्पताल में आखिरी सांस ली।

सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी शो “बालिका वधू” में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्ध मिली थी। कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को सुबह दिल का दौरा पड़ा था। 

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता थे। वह अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़कर गये हैं। उनके निधन से टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘

पीटीआई’ के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें टेलीविजन शो “बाबुल का आंगन छूटे ना” में मुख्य भूमिका मिली थी। “बालिका वधू” ने उन्हें घर-घर प्रसिद्ध कर दिया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2005 में  ग्लैडरैग्स मैनहंट ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार से नवाजा था। टीवी शो बालिका बधु के लोकप्रिय फेस होने के लिए उन्हें साल 2012 में गोल्डन पेटल अवॉर्ड दिया गया था। 

Exit mobile version